पुरुषों को लुभाती हैं महिलाओं की ये खूबियां


महिलायें अपने लुक और सौंदर्य को लेकर काफी परेशान रहतीं हैं। वे अपने आसपास के पुरुषों की निगाहों लेकर बहुत संवेदनशील होती हैं। वे हमेशा यह सोचती हैं कि वे कैसे कपड़े पहनें ताकि अपने करीबी पुरुषों से उन्हें सबसे ज्यादा तारीफ और ध्यान मिले। लेकिन, हम आपको बता दें कि अध‍िकतर पुरुष काफी पारदर्शी होते हैं। यदि आप जरा सा ध्यान दें, तो आप आसानी से समझ सकती हैं कि आखिर वे किसी महिला में क्या नोटिस करते हैं। अध‍िकतर महिलायें सोचती हैं कि पुरुष महिलाओं के शारीरिक सौंदर्य की ओर आकर्ष‍ित होते हैं। लेकिन सभी पुरुष एक जैसे नहीं होते। कुछ मर्द केवल महिलाओं के रूप सौंदर्य की ओर ही आकर्षित नहीं होते।

यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं, जो कोई पुरुष किसी महिला में पहली नजर में देखता है-

1. आंखें : पुरुषों को महिलाओं की आंखें बहुत पसंद आती हैं। किसी व्यक्ति से पहला संवाद आंखों के जरिये ही होता है। और इसलिए महिला की आंखें वह और सबसे जरूरी चीज होती है जो कोई पुरुष देखता है। कहते हैं कि आंखें किसी व्यक्ति की पूरी कहानी बयान कर देती हैं। और आंखों में देखकर पुरुष किसी महिला के व्यक्तित्व और स्वभाव का काफी अंदाजा लगा सकता है।

2. मुस्कान: महिला की मुस्कान, पुरुषों को बांधने के लिए काफी होती है। आख‍िर कौन एक खूबसूरत मुस्कान के साथ नहीं रहना चाहता। मुस्कान किसी पुरुष को मंत्रमुग्ध कर देती है और यही मुस्कान किसी पुरुष को महिला की ओर आकर्ष‍ित करती है। यकीन जानिये, आपकी मुस्कान किसी पुरुष को आपके प्यार में गिरफ्तार करने का माद्दा रखती है।

3. बाल: अपने बालों की परवाह करने वाली हर महिला, बालों की सेहत को लेकर काफी गंभीर होती है। वह जानती है कि उसके बाल किसी भी पुरुष के दिल को बांधने के लिए काफी हैं। कई शोध इस बात पर मुहर लगा चुके हैं कि पुरुषों को उन महिलाओं का साथ खूब भाता है जिनके बाल लंबे, घने, खुशबूदार और खूबसूरत हों।

4. होठ: खूबसूरत और कामुक होठ ही केवल पुरुषों को महिलाओं की ओर आकर्षित करते ही हैं, बल्कि गुलाब की लाल पंखुडि़यों जैसे सुर्ख लाल होठ पुरुषों को बेहद पसंद होते हैं. विशेषकर जब महिलाएं अपने होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाती हैं, तो पुरुष अपने होंठों से उनके लाल होठों को छुने के लिए उतावले होने लगते हैं.

5. टांगें: इसमें कोई हैरानी की बात नही कि पुरुष किसी महिला की टांगों को देखकर दीवाने हो जाते हैं। शोध यह बात साबित कर चुके हैं कि लम्बी टांगों वाली महिलाओं की ओर पुरुष अध‍िक आकर्ष‍ित होते हैं। और भरी टांगें, जो न तो ज्यादा पतली हों और न ज्यादा मोटी, पहली ही नजर में किसी पुरुष को अपना दीवाना बना सकतीं हैं।


6. वक्ष स्थल : कई महिलायें और यहां तक कि पुरुष भी सोचते हैं कि पुरुष सबसे पहले महिलाओं के स्तनों पर ध्यान देते हैं। लेकिन, यह धारणा गलत है। क्योंकि पुरुष पहलेआंखों और मुस्कान को देखते हैं और इसके बाद ही उनकी नजर स्तनों पर जाती है। स्तन नारीत्व का प्रतीक हैं। एक अनुमान के अनुसार पुरुष महिलाओं के स्तनों की ओर जरूर देखेगा, भले ही वह इस पर नियंत्रण करने का प्रयास क्यों न करे। यह उसकी स्वाभाविक प्रवृति है। और अपनी स्वाभाविकता को नियंत्रित करना मुश्किल होता है।





Comments