पुरुषों के लिए ज़रूरी टिप्स
2- किसी भी लम्हे का पूरा आनंद उठाने के लिए सबसे जरूरी है कि चिंता से दूर रहा जाए। जरूरी नहीं कि शादी की पहली रात को पुरुष ही पहल करे। दोनों मिलकर भी शुरुआत कर सकते हैं। सुहागरात को अधिक उत्सुक होने से बचना चाहिए। व्यवहार सामान्य बनाए रखिए। बहुत सारे सपनों को एक साथ न संजोएं। उस रात जो भी हो उसे सहज भाव से स्वीकार करें।
3- सेक्सुअल होने से पहले अपने साथी से अच्छी तरह बात करें। अपनी सारी शंकाओं का समाधान बातचीत के जरिए निकालें। नहीं तो सेक्स के दौरान मन में झुंझलाहट बनी रहेगी। किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।
4- पति-पत्नी के बीच संबंध जीवन भर के लिए होते हैं, उसकी शुरुआत अगर अच्छी बातों से हो तो अच्छा है। तो शुरूआत में ही सेक्स करने से अच्छा है कि आप अपने पार्टनर से कुछ देर बात करें। अपने साझा भविष्य को लेकर कुछ चर्चा करें। अपने साथी को जानने की कोशिश करें। इसके बाद ही आप सेक्स का भरपूर आनंद उठा पाएंगे।
5- रूम में जाते ही एकाएक ही सेक्स संबंध बनाने की कोशिश न करें। इससे आपके पार्टनर को असहज महसूस होगा और इसमें वह आपका भरपूर साथ नही दे पाएगा।
6- इस रात अपने पार्टनर सरप्राइज दें, कोई ऐसा गिफ्ट दें जो आपके पार्टनर को पसंद आये। इस रात रोमैंटिक हनीमून पैकेज, सेक्सी ड्रेस और ग्लैमरस परिधान गिफ्ट दे सकते हैं।
7- अगर आप सोच रहे हैं कि शादी की पहली रात सेक्स से संबंधित बातें करना गलत है तो ये गलत हैं। सेक्स से पहले आप अपने पार्टनर से इस विषय पर बात कर उसे सहज महसूस करवा सकते हैं। इससे आपकी छवि पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
8- सुहागरात को पार्टनर को खुश करने के लिए ज्वेलरी भी दे सकते हैं। महिलाओं को गहने सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।
9- सेक्स करने से पहले फोरप्ले कीजिए। फोरप्ले में क्रियायें कीजिए जो आपको और आपके पार्टनर को उत्तेजित करे। फोरप्ले के जरिए पार्टनर को खुश कीजिए।
10- सेक्स के दौरान ऐसे आसन अपनाइए जो सुविधाजनक हों। इस रात नए एक्सपेरीमेंट करने से बचें।
इन सभी टिप्स को अपनाकर आप शादी की पहली रात को न सिर्फ यादगार बना सकते हैं बल्कि अपनी रोमांटिक छवि भी बना सकते हैं।
महिलाओं के लिए ज़रूरी टिप्स
जब आपकी शादी होती है। तो आपके मन में सुहागतरात को लेकर कई सवाल चल रहे होते हैं। ऐसे में अपने आपको बहुत ही शांत और सुगम तरीके से अपने आपको संभालना होता है। हो सकता हो कि आपको सुहागतरात के बारे में सब पता हो लेकिन इसके लिए आपको आपको कुछ टिप्स की जरूरत होगी जिससे की आप अपनी सुहागरात को अच्छी तरह बिता सकें और अपने पति का प्यार पा सकें।
1. शांत रहें :आप जब कमरे में हो तो घबरायें नहीं और न की भी चीज में जल्दबाजी करें। अगर आप जल्दबाजी करेंगी तो आपको दिक्कत हो सकती है। कई महिलाओं के ढेरों सवाल चल रहे होते हैं। क्या होगा। कुछ होगा तो नहीं। यह आपके लिए फर्स्ट एक्सपीरियंस होता है। जहां आप एक नई जिन्दगी शुरू करने जा रहे होते हैं। इसी दिन आपके पार्टनर के साथ आपका मिलन होता है। तो इसलिए शांत रहना बहुत जरूरी है।
2. ब्लीडिंग: कई महिलाओं की धारणा है कि जब पहली बार पति पत्नी का मिलन होता है तो ब्लीडिंग होती है। ज्यादातर जो लड़कियां खेलकूद, साइक्लिंग, स्वीमिंग या ज्यादा मेहनत करती है उनका हाइमन अंदर से टूट जाता है और उनको पता भी नहीं चलता है। तो अगर आपका आपके पति के साथ मिलन हो और ब्लीडिंग न हो तो बिल्कुल न घबरायें और अपने हर पल को एंजाय करें।
3. अर्टिफिशयल न बने: सबसे अहम बात कई महिलाएं अपने दिमाग में फिल्मों होने वाले सुहागरात के दृश्य को बसा लेती है। ज्यादातर ऐसा नहीं होता तो अपने अच्छे रात को खराब न करें बल्कि जो सामने है उस पर ध्यान दें।
4. कुछ भी न हो: कई बार किसी कारणों से आपको अपने पति का साथ नहीं मिल पाता है। शादी में हुए कार्यक्रम से दोनों युगल जोड़े थक जाते हैं। जिसकी वजह से आपकी सुहागरात नहीं हो पाती है। इसीलिए आप परेशान न हो।
5. यादगार बनायें: आप जब पहली बार सुहागरात के लिए बैठों हो और आपके बीच कुछ न हो तो परेशान न हो। आप अपने पति के साथ अपनी बातों को, बचपन की यादों को शेयर करें। उनसे कुछ सवाल पूछें, उनको अपने बारें में बतायें। देखिए यह रिश्ता कोई थोड़ी देर का तो होता नहीं है। अपने पति के साथ आपको पूरी जिन्दगी बितानी है तो इसीलिए दिल खोलकर उनसे बातें करें। यही रात आपके पूरे जीवन पर प्रभाव डालती है।



Comments
Post a Comment